दिल्ली :कॉंग्रेस के सभी बागी विधायक जिनकी वजाह से कॉंग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरी थी। उन सभी ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
सभी 22 पूर्व विधायक एक चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली गए वहाँ ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा के घर पहुंचे। वहां इन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन करली। इस मोके पर नरेंद्र सिंह तोमर, कैलास विजयवर्गीय, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई नेता मौजूद थे। यह सभी आज वापस भोपाल आ जायेंगे।